कांग्रेस ने निकाली संविधान बचाओ रैली

पलामू: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पलामू इकाई के तत्वावधान में मेदिनीनगर में रविवार को संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, पलामू प्रभारी दीपू सिन्हा, राजीव रंजन समेत कई नेता शामिल हुए।

थाना रोड स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क से बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस रैली की शुरुआत हुई और शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शिवाजी मैदान में लोग पहुंचे। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बाद में टाउन हॉल में संगोष्ठी हुई जिसमें संविधान बचाओ रैली के औचित्य पर प्रकाश डाला गया।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में संविधान को बचाना प्रासंगिक हो गया है। पूरे राज्य में संविधान बचाओ रैली के माध्यम से लोगों को गोल बंद किया जा रहा है, जिस तरह की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में संविधान को बचाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए एक-एक नागरिक को सजग होने की जरूरत है आज देश में मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

मौके पर झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विधायक रहते हुए अकिलियत, पिछड़ा एवं गरीब की आवाज उठाने के कारण उनका टिकट काटा गया था। भाजपा हिंदुत्व को लेकर केवल राजनीति करती है।

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More