एलन मस्क को ट्रंप का टैक्स कट्स और खर्च विधेयक पसंद नहीं आया, बताया- ‘घिनौना अभिशाप’

News Saga Desk

वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी एलन मस्क को टैक्स कट्स और खर्च विधेयक पसंद नहीं आया। मस्क ने इसे ‘घिनौना अभिशाप’ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि अब बर्दाश्त से बाहर है। मस्क ने एक्स पर लिखा, “मैं इसे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता। ट्रंप की घरेलू प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया व्यापक नीतिगत विधेयक ‘अपमानजनक’ और ‘अश्लील’ है।

सीबीएस न्यूज के अनुसार मस्क ने लिखा, “जिन लोगों ने इसके पक्ष में वोट दिया, उन्हें शर्म आनी चाहिए। वह लोग जानते हैं कि उन्होंने गलत किया है। ऐसे लोगों ने अमेरिकी लोगों के साथ विश्वासघात किया है।” व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस आलोचना का जवाब दिया है। उन्होंने दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ट्रंप पहले से ही जानते हैं कि इस विधेयक पर एलन मस्क का क्या रुख है। इससे राष्ट्रपति की राय नहीं बदलती।

मस्क ने हाल ही में “सीबीएस संडे मॉर्निंग” को दिए साक्षात्कार में कहा कि वह इस विधेयक से निराश हैं। यह विधेयक पैकेज घाटे को बढ़ाता है और सरकारी दक्षता विभाग को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक अच्छा और मनभावन हो सकता था। इस बीच कुछ रिपब्लिकन सीनेटरों ने मंगलवार को मस्क की भावना का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि विधेयक अब सीनेट के हाथों में है। सदन में वापस जाने से पहले इसमें बदलाव होने की उम्मीद है।

केंटकी के सीनेटर रैंड पॉल ने कहा कि राष्ट्रपति को इस संबंध में मस्क से सलाह लेनी चाहिए।विस्कॉन्सिन के सीनेटर रॉन जॉनसन ने कहा कि विधेयक में बदलाव होना चाहिए। वह मस्क की चिंता का समर्थन करते हैं। जॉनसन ने कहा, “मुझे बहुत खेद है कि उन्होंने यह गलती की है।” यूटा के सीनेटर माइक ली ने कहा कि सीनेट को इस विधेयक को बेहतर बनाना होगा।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More