Bihar Domicile Policy पर पटना में छात्रों का हल्ला बोल, 90% डोमिसाइल की मांग, CM आवास कूच

News Saga Des

पटना। आज संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर पटना कॉलेज से डोमिसाइल लागू करो’ आंदोलन शुरू हो गया है। बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में हजारों छात्रों इसमें शामिल हैं।

सभी, बिहार सरकार से सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग कर रहे हैं। हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स CM हाउस के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गांधी मैदान स्थित JP गोलंबर के पास रोक लिया है। यहां भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है। बैरिकेडिंग और वॉटर कैनन लगाई गई है।

स्टूडेंटस के प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें…

स्टूडेंट्स को संबोधित करते छात्र नेता और तख्ती लेकर पहुंचा छात्र।

स्टूडेंट्स को संबोधित करते छात्र नेता और तख्ती लेकर पहुंचा छात्र।

हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन में शामिल स्टूडेंट्स।

हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन में शामिल स्टूडेंट्स।

पटना कॉलेज से निकलते स्टूडेंट्स।

पटना कॉलेज से निकलते स्टूडेंट्स।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिसवालों की तैनाती की गई है।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिसवालों की तैनाती की गई है।

नौकरियों पर पहला हक बिहारियों का

दिलीप कुमार ने आंदोलन की शुरुआत करते हुए कहा कि लाठी खाए बिहारी और नौकरी ले बाहरी। अब ऐसा नहीं चलेगा। वोट दे बिहारी, नौकरी पाए बाहरी। यह भी नहीं चलेगा। बिहार की नौकरियों पर पहला हक बिहारियों का होना चाहिए।

फैक्ट्रियां नहीं, सरकारी नौकरी ही एकमात्र बड़ा साधन

दिलीप कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि कई राज्य प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से डोमिसाइल लागू कर चुके हैं। कुछ राज्यों की परीक्षाओं का सिलेबस इस तरह से डिजाइन किया गया है कि उनके स्थानीय छात्र ही लाभ में रहते हैं, जबकि बिहार के अभ्यर्थी वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में फैक्ट्रियां नहीं हैं, ऐसे में सरकारी नौकरी ही रोजगार का एकमात्र बड़ा साधन है। नीतीश सरकार द्वारा बहाली की संख्या तो अच्छी है, लेकिन बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों की एंट्री ने स्थानीय युवाओं के अवसर सीमित कर दिए हैं।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More