‘हाउसफुल’ फेम एक्ट्रेस शाजान पदमसी ने गुपचुप रचाई शादी

News Saga Desk

‘हाउसफुल-2’ फेम एक्ट्रेस शजान पद्मसी ने बिजनेसमैन आशीष कनकिया से गुपचुप शादी कर ली है। 5 जून को शजान ने आशीष कनकिया के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में हुई। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं।

शाज़ान ने अपनी ज़िंदगी के इस ख़ास पल के लिए ख़ास लुक अपनाया था। शाज़ान ने डिज़ाइनर लहंगा पहना था। आशीष कनकिया ने शेरवानी पहनी थी। दोनों ने जनवरी में सगाई की थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। शाज़ान और आशीष की मुलाक़ात एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए हुई थी। कुछ समय तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का फ़ैसला किया।

शाज़ान और आशीष कनकिया ने नवंबर, 2024 में सगाई की थी। अब उन्होंने शादी करके नई ज़िंदगी शुरू कर दी है। शाज़ान ने ‘हाउसफुल-2’, ‘दिल तो बच्चा है जी’, ‘पागलपन: नेक्स्ट लेवल’ जैसी फ़िल्मों में काम किया है। वह लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More