झारखंड में कोरोना के 16 एक्टिव केस: 24 घंटे में 27 सैंपल की जांच, 7 संक्रमित मिले

News Saga Desk

रांची। रांची में बीते 24 घंटे में कुल 27 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें से 7 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ फिलहाल कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हो गई है। मंगलवार को 20 सैंपलों की जांच की गई थी, इसमें भी 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सोमवार को हुए 16 सैंपलों की जांच में 3 की रिपोर्टर पॉजिटिव आई थी।

सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रांची में अबतक कुल 432 लोगों की कोविड टेस्ट की जा चुकी है, जिसमें से 31 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में जुटी हुई है।स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, भीड़-भाड़ से बचें, मास्क पहनें और नियमित रूप से हाथ धोते रहें।

भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क का प्रयोग करें

झारखंड सरकार राज्यवासियों को कोरोना को जागरूक करना शुरू कर दिया है। बुधवार से लोगों के मोबाइल पर जागरूकता मैसेज पहुंचना शुरू है। सरकार ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए सावधान रहने को कहा है। मैसेज में कहा गया कि हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में लापरवाही नहीं, सजगता जरूरी है।

इधर सदर अस्पताल में जिला अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कोविड की गाइडलाइन का सतर्कता से पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि कोविड को लेकर सतर्कता बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, इसका हर किसी को पालन करना चाहिए। सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनें। सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

रिम्स और सदर अस्पताल पूरी तरह तैयार

कोरोना के मामले को देखते हुए किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स और रांची सदर अस्पताल पूरी तरह से तैयार है। रिम्स के क्रिटिकल केयर विंग के दो फ्लोर में 10-10 बेड अलग से रखे गए हैं। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड में एक अलग विंग भी बनाया गया है। वहीं सदर अस्पताल में 20 बेड आरक्षित रखे गए हैं। जीवन रक्षक दवाओं का स्टॉक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा रिम्स के ओपीडी में परामर्श लेने आए मरीजों में कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण दिखते ही उन्हें जांच के लिए कहा जा रहा है।

रिम्स में इलाजरत हैं तीन कोरोना संक्रमित

फिलहाल रांची रिम्स में कोरोना के तीन संक्रमित मरीज इलाज करा रहे हैं। इसमें से एक रांची के लालपुर का है। दूसरा सिमडेगा का है। वहीं तीसरा मरीज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है। सभी की उम्र 40 से अधिक है। रांची लालपुर के संक्रमित 55 वर्ष, सिमडेगा के 65 वर्ष और गोरखपुर के संक्रमित की उम्र 43 वर्ष की है। दो संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में और एक को क्रिटिकल केयर के स्पेशल विंग में रखा गया है।


Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

Read More