गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश, कुल  242 लोग सवार थे; लंदन के लिए टेकऑफ करते हुआ धमाका

News Saga Desk

अहमदाबाद। अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 लोग सवार थे। विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया।

एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई। विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। एयर इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी पुष्टि की है।

देखें हादसे की वीडियो

विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और चारों ओर धुआं नजर आने लगा।

विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और चारों ओर धुआं नजर आने लगा।


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More