रांची में अबतक 37 कोविड पॉजिटिव मिले

News Saga Desk

रांची। रांची में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में कुल 20 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 6 पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ कुल कोविड संक्रमित की संख्या 21 हो गई है।

एक दिन पहले बुधवार को 27 सैंपलों की जांच की गई थी, जिसमें 7 पॉजिटिव पाए गए थे। मंगलवार को 20 सैंपलों की जांच की गई थी, जिसमें 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सिविल सर्जन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रांची में अब तक कुल 452 लोगों की कोविड टेस्ट की जा चुकी है, जिसमें से 37 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील

स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में जुटी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, भीड़-भाड़ से बचें, मास्क पहनें और नियमित रूप से हाथ धोते रहें।

मरीजों को संक्रमण का स्पष्ट संकेत न हो तब तक एंटीबायोटिक्स का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है। (प्रतीकात्मक फोटो।)

मरीजों को संक्रमण का स्पष्ट संकेत न हो तब तक एंटीबायोटिक्स का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है। (प्रतीकात्मक फोटो।)

मास्क पहनने का निर्देश

वहीं, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए कुछ दिनों पहले ही जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। नाक बहने, गले में खराश, सिरदर्द या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर मास्क पहनने का निर्देश दिया गया है। ताकि संक्रमण का विस्तार न हो।

यदि आपको फ्लू का कोई लक्षण है, सांस लेने में तकलीफ हो और ऑक्सीजन लेवल 93 प्रतिशत से नीचे आ जाए, तेज बुखार और पांच दिनों से अधिक समय तक खांसी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने के लिए कहा गया है, ताकि समय रहते इलाज शुरू हो सके। मरीजों को संक्रमण का स्पष्ट संकेत न हो तब तक एंटीबायोटिक्स का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More