पुलिस ने किया दो लूट का खुलासा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा। जिले में हाल ही में हुई दो बड़ी लूट की घटनाओं का जामताड़ा पुलिस ने खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई नकदी, हथियार और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अपराधियों में रियाजुद्दीन अंसारी उर्फ रेहान उर्फ रिजाउल अंसारी, शाहरुख अंसारी, सोहेल आलम और हैदर अंसारी शामिल है। ये सभी जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहरा गांव के निवासी हैं। इनके पास से एक चार पहिया वाहन, दो बाइक, एक देसी कट्टा, दो गोली, चार मोबाईल और लूटी गई रकम में 74 हजार नगद बरामद किया गया है।

एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को बताया कि 11 जून को जिले में दो अलग-अलग स्थानाें पर लूट की घटनाएं सामने आई थीं। इनमें बिंदापाथर थाना क्षेत्र के धसनियां गांव के पास मोटरसाइकिल सवार सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक श्रीपद मंडल को अपराधियों ने पिस्तौल के दम पर उससे 60 हजार रुपये लूट लिए थे। वहीं दूसरी घटना कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में की है। इस लूट की वारदात में 40 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच के दाैरान छापेमारी की। इस दौरान चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। छापेमारी टीम में बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास पांडेय, चंदन कुमार तिवारी, मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे, उमेश सिंह, राकेश रंजन सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

Read More News

झारखंड शराब घोटाले में बड़ा खुलासा: सिद्धार्थ सिंघानिया का दावा, विनय चौबे थे मास्टरमाइंड

झारखंड में करोड़ों रुपये के चर्चित शराब घोटाले की जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में...

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

Read More