रांची को मिली नई सौगात: जल्द बनेगी एक और फोरलेन सड़क, जानें कहां होगा निर्माण

News Saga Desk

रांची। रांचीवासियों को बहुत जल्द एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल, रांची में करोड़ों रुपए की लागत से एक फोर लेन सड़क बनने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, डीएवी पुंदाग से डीएवी हेहल तक फोरलेन सड़क बनेगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

बता दें कि 1.878 किमी लंबी सड़क के लिए 29 भूखंडों का अधिग्रहण होगा। इसमें रैयतों, गैर मजरुआ मालिक जमीन शामिल है। प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन ने अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित जमीन के खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही किसी भी निर्माण पर भी रोक लगाई है। इस जमीन पर किसी प्रकार की गतिविधि सरकारी कर्मचारी ही करेंगे।

सरकार कर्मचारी के काम में बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई

इसके अलावे सरकारी कर्मचारी के काम में व्यवधान डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जमीन अधिग्रहण से संबंधित दस्तावेज जिला भू अर्जन कार्यालय में देखे जा सकते हैं और किसी प्रकार की आपत्ति 60 दिनों में दर्ज कराई जा सकती है।

वहीं रातू रोड के पंडरा से कांके रोड को जोड़ने वाली सड़क को भी फोरलेन किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह सड़क 253 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी, जो पंडरा से सीधे कांके रोड, होली-डे होम के पास जुड़ेगी।

मुरी फोर लेन 353 करोड़ की लागत से बनेगा

इसके अलावे मुरी से गोला तक फोरलेन के लिए भी भूमि अधिग्रहण का काम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मुरी से गोला तक फोर लेन सड़क के लिए भी जमीन अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नौ एकड़ जमीन लेने के लिए 131 भूखंडों का किया जाएगा अधिग्रहण। फोरलेन सड़क की लंबाई 25 किमी होगी। इस सड़क को बनाने में 353 करोड़ की लागत आएगी। 29 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। अधिग्रहण की प्रस्तावित जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण पर रोक लगा दी गई है।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More