खूंटी में कुएं से 2 बच्चों के मिले शव, 22 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

News Saga Desk

खूंटी। खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव के पास निर्माणाधीन कुएं में फिसलकर गिरे 2 बच्चों की शव एनडीआरएफ की टीम ने गुरुवार सुबह बरामद कीं। हादसे के बाद करीब 22 घंटे तक यह रेस्क्यू ऑपरेशन चला।  यह घटना सोमवार बाजार के रानी टोली की है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद 9 वर्षीय अमित हुन्नी पूर्ति और 10 वर्षीय आशीष तोपनो खेलने निकले थे। खेलते-खेलते वे गांव के पास बन रहे एक कुएं के पास पहुंच गए, जहां फिसलकर दोनों कुएं में गिर गए। इसके बाद कुएं की मिट्टी की दीवार अचानक धंस गई और दोनों बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए। मृतक अमित संत नॉर्बट स्कूल, जबकि आशीष संत जॉन मिडिल स्कूल का छात्र था। 

सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बुधवार शाम से लेकर रात तक बचाव कार्य जारी रहा, लेकिन तेज बारिश और अंधेरे के कारण काफी दिक्कतें आईं। रात को एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई, लेकिन बारिश ने काम रोक दिया। गुरुवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और विशेष मशीनों और उपकरणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। बाद में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।  सीओ शंकर विश्वकर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बच्चों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 22 घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। डीएसपी रामप्रवेश कुमार ने कहा कि हादसे के समय लगातार बारिश हो रही थी, जिससे राहत कार्य में काफी बाधा आई। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौसम में नदियों, तालाबों और अधूरे निर्माण स्थलों से दूर रहें, क्योंकि भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव और फिसलन जैसी स्थिति बनी हुई है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More