गांव में अजगर सांप निकलने से मचा हड़कंप

जालौन, जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव में रविवार को एक अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी, लेकिन वन विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया।

बता दें कि बरसात में मौसम में देखा गया है कि जीव-जंतु सामान्य तौर पर अपने बिलों से बाहर निकलने लगते हैं। ऐसे में कई सांपों को भी आसानी से देखा जा सकता है। खुद को सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग की तरफ से एडवाइजरी भी जारी की जाती है। रविवार को कुरसेड़ा गांव में एक अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। ऐसे मामलों में वन विभाग की टीम उन्हें उपयुक्त स्थान पर छोड़ती है जहां वे अपने प्राकृतिक आवास में रह सकें।

Read More News

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

Read More