Israel-Iran Ceasefire: युद्धविराम पर तैयार इजरायल और ईरान, नेतन्याहू बोले– ‘मिशन पूरा हुआ, मगर सतर्क रहना ज़रूरी’

News Saga Desk

तेल अवीव। इजरायल और ईरान ने मंगलवार यानी 24 जून 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रस्तावित युद्धविराम योजना को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद 12 दिनों से जंग की आग में झुलस रहे मध्य पूर्व में अब शांति है।

ईरान ने मंगलवार तड़के इजरायल पर मिसाइल हमले किए, जिसमें 7 लोगों की मौत हुई, जबकि इजरायल ने सुबह से पहले ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल ने ट्रंप के समन्वय में ईरान के साथ द्विपक्षीय युद्धविराम पर सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि इजरायल ने 12 दिनों के अभियान में अपने सभी युद्ध लक्ष्य हासिल कर लिए। इसमें ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम का खतरा खत्म करना, ईरान की सैन्य नेतृत्व को नुकसान पहुंचाना, कई सरकारी ठिकानों को क्षति पहुंचाना शामिल है। नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि युद्धविराम के किसी भी उल्लंघन का इजरायल कड़ा जवाब देगा।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More