‘वॉर 2’ का नया पोस्टर रिलीज, ऋतिक और एनटीआर के साथ कियारा भी दिखीं एक्शन मूड में

News Saga Desk

काफी समय से बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर जोरों पर चर्चा है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं और यह फिल्म यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स का अहम हिस्सा मानी जा रही है। अब फिल्म का पोस्टर सामने आ गया है।

इस फिल्म से साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर पहली बार बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। वहीं, ऋतिक रोशन एक बार फिर अपने जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस बार ऋतिक के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी कियारा आडवाणी। फिल्म से ऋतिक, जूनियर एनटीआर और कियारा की नई झलक सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। सभी स्टार्स अपने दमदार लुक और एक्शन रेडी स्टाइल में नजर आ रहे हैं, जो फिल्म की भव्यता और थ्रिल की झलक देता है।

फिल्म 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘वॉर 2’ में ऋतिक एक बार फिर अपने चर्चित किरदार मेजर कबीर के रूप में लौट रहे हैं, वहीं जूनियर एनटीआर बिल्कुल नए और इंटेंस लुक में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी हिट साबित होती है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More