गुवाहाटी में चोरी का आरोपित गिरफ्तार

गुवाहाटी, गुवाहाटी महानगर की बशिष्ठ पुलिस की एक टीम ने चोरी मामले में शामिल एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि बशिष्ठ पुलिस थाने की ईजीपीडी टीम ने ब्रिंदाबन पथ (हॉकी स्टेडियम के पास) एक घर में हुई चोरी के मामले मे चोर को गिरफ्तार किया । सोने के गहने और 7,500 रुपये नकद चोरी मामले में पुलिस ने सद्दाम अली (24) को गिरफ्तार किया, जो बाक्सा जिला का रहने वाला है। विश्वसनीय इनपुट के आधार पर बाक्सा के सोनबारी में तलाशी अभियान चलाया गया। गिरफ्तार आरोपित सद्दाम अली के पास से पुलिस ने एसक ने की चेन, एक जोड़ी सोने की बाली, छह सोने की चूड़ियां, 120 चांदी के झुमके और एक आभूषण बैग बरामद किया। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More