रांची में रिकॉर्डतोड़ बारिश: सामान्य से 198% अधिक वर्षा झारखंड में शीर्ष पर

News Saga Desk

रांची। झारखंड में सबसे अधिक राजधानी रांची में बारिश हुई है। रांची में अब तक औसत से 198 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। रांची में 190.7 मिमी की तुलना में 568.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह आंकड़ा मौसम विभाग की ओर से एक जून से 29 जून तक दर्ज की गई है।

वहीं राज्य के जिन जिलों में अधिक बारिश दर्ज की गई है। उनमें लातेहार में औसत से 190, सरायकेला-खरसावां में 144,रामगढ़ में 136, पूर्वी सिंहभूम में 137, लोहरदगा में 108, सिमडेगा 91, पश्चिमी सिंहभूम में 84 और खूंटी 89 प्रतिशत अधिक औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं पूरे झारखंड में 181.4 मिमी के मुकाबले 327.5 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। यह औसत बारिश के 81 प्रतिशत अधिक है।

इधर, रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश को लेकर एक जुलाई को ऑरेंज अलर्ट और दो जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री, जमशेदपुर में 32, डालटेनगंज में 31.8, बोकारो में 32.5 और चाईबासा में तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More