गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

News Saga Desk

गिरिडीह। गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मधवा टोल टैक्स के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयावह हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों की पहचान लिलो तुरी, छोटू तुरी और राजन तुरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि छोटू तुरी और राजन तुरी आपस में पिता-पुत्र थे। सभी लोग नवडीहा ओपी क्षेत्र के जंगरीडीह से बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर गांव में लिलो तुरी के भतीजी के घर अषाढ़ी पूजा के अवसर पर प्रसाद खाने गए थे। लौटते वक्त यह भीषण हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मधवा टोल टैक्स के आगे स्विफ्ट डिजायर कार को तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों घायल महिलाओं को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

इस हादसे की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के करुण क्रंदन से अस्पताल परिसर का माहौल बेहद गमगीन हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात ट्रक की तलाश जारी है।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More