गढ़वा में केंद्रीय मंत्री की 2,460 करोड़ की सौगात, रांची में गडकरी करेंगे 558 करोड़ की लागत वाले रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

News Saga Desk

गढ़वा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को झारखंड दौरे पर पहुंचे। नितिन गडकरी विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से गढ़वा रवाना हुए और यहां 1129.48 करोड़ की लागत से बने बाईपास रोड का उद्घाटन किया। वहीं, छत्तीसगढ़ बॉर्डर से गुमला तक 32 किमी लंबी एनएच 43 फोरलेन सड़क का शिलान्यास किया। इसके निर्माण पर 1330 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

गढ़वा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ राज्य सरकार में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सांसद विष्णु दयाल राम सहित कई नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

गढ़वा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ राज्य सरकार में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सांसद विष्णु दयाल राम सहित कई नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

ओटीसी ग्राउंड से करेंगे रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

नितिन गडकरी गढ़वा से रांची लौटे। कुछ देर में वो रांची में बिरसा चौक पर ​भगवान बिरसा की प्रतिमा को माल्यार्पण करेंगे। फिर ओटीसी ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। 4.18 किमी लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर को 558 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसके शुरू होने से रांची के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

वहीं, यहां से नितिन गडकरी शाम में वे होटल रेडिशन ब्लू पहुंचेंगे, जहां शाम वे नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। यहां से शाम 6:30 बजे वे रांची एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे और शाम 7:45 बजे नागपुर पहुंचेंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का दोपहर 3 बजे उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का दोपहर 3 बजे उद्घाटन करेंगे।

शहर के रूटों में किया गया बदलाव

उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रांची शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में फेर बदल किया है। आज सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक शहर में सभी प्रकार के बड़े मालवाहक वाहनों का परिचालन एवं प्रवेश वर्जित रहेगा। वहीं शहर में सुबह 9 से 5 बजे तक सभी छोटे मालवाहन वाहनों का भी प्रवेश वर्जित रहेगा।

काठीटांड़, रातू, तिलता की ओर से पंडरा, पिस्का मोड़, न्यू मार्केट की ओर आने वाले सभी प्रकार के बड़े, छोटे मालवाहक वाहन, चार पहिया वाहन, बस का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा। सिर्फ स्कूल बस व एंबुलेंस आ जा सकेंगे। काठीटांड, रातू की ओर से पिस्का मोड़ की ओर आने वाले वाहन तिलता चौक से ही रिंग रोड के बाएं व दाएं मुड़कर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More