देवघर में 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, पहले भी बन चुका था हमले का शिकार

News Saga Desk

देवघर।  देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में बुधवार की शाम सरेआम गोलीबारी की घटना ने इलाके को दहला दिया। इस फायरिंग में 18 साल के दिनेश कुमार सिंह को गोली मार दी गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वारदात के बाद इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। 

दिनेश की बड़ी बहन ने बताया कि वह डॉक्टर के पास इलाज के लिए जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। 4 गोलियां लगने से दिनेश वहीं गिर पड़ा और तड़पने लगा। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। बहन मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दिनेश को सदर अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

परिजनों ने बताया कि दिनेश पर पहले भी हमला हो चुका था। परिवार ने इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को पहले ही दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने हत्या की वजह जमीन विवाद को बताया है। दिनेश के परिवार ने राजा सिंह, राजा तुरी, सागर यादव, कन्हैया सिंह और मनु राय पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि 3 बाइक पर सवार होकर कई युवक आए और दिनेश पर हमला कर फरार हो गए। देवघर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी इस घटना में शामिल होगा, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। 


Read More News

चिराग पासवान का बयान: NDA में जल्द होगा सीटों का बंटवारा, मांझी को बताया अभिभावक—कहा, कुछ भी कह सकते हैं

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को...

जनता को खूब लुभा रही हैं नीतीश सरकार की योजनाएं, ग्रासरूट लेवल पर मिल रही जबरदस्त स्वीकार्यता

बीते 20 सालों से लगातार बिहार की जनता के लिए समर्पित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति और रणनीतियों...

गढ़वा में केंद्रीय मंत्री की 2,460 करोड़ की सौगात, रांची में गडकरी करेंगे 558 करोड़ की लागत वाले रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को झारखंड दौरे पर पहुंचे। नितिन गडकरी...

JDU के बाद अब BJP कार्यालय में भी PM-CM की तस्वीर: जातीय-क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश, विपक्ष ने कसा तंज—चिराग, मांझी, कुशवाहा को क्यों भूला

JDU कार्यालय में CM नीतीश के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगाई गई। इसके 24 घंटे के अंदर भाजपा...

Read More