उपायुक्त के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

पूर्वी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने बुधवार देर रात नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन को सूचना मिली है कि अज्ञात व्यक्ति की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नाम और उनकी प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं।

प्रशासन ने इसे सुनियोजित साइबर फ्रॉड का प्रयास बताते हुए कहा है कि नागरिक ऐसे किसी भी कॉल या संदेश के झांसे में न आएं। कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और न ही किसी के कहने पर पैसा ट्रांसफर करें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि किसी को ऐसे संदेश प्राप्त हों तो तुरंत पुलिस या जिला प्रशासन को सूचित करें ताकि ठगी की कोशिशों को रोका जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूक और सतर्क रहकर स्वयं को सुरक्षित रखें।

Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

Read More