Cancer Research and Statistics Foundations Cancer

रांची, कैंसर रिसर्च एंड स्टैटिसटिक फाउंडेशन की ओर से आगामी 12 जुलाई को होटल रेडिशन ब्लू में कैंसर समिट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिट में मुख्य रूप से बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी मौजूद रहेंगे।

यह जानकारी आयोजन समिति के प्रमुख आंकोलाजिस्ट डॉ सतीश शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि समिट में अमेरिका की डॉ वर्षा गुप्ता, डॉ अरुण शाही, डॉ अरूज ध्यानी, डॉ आदित्य श्रीनिवास एवं डॉ मो. नशीर जैसे अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय स्तर से डॉ सेवंती लिमये, डॉ कुमार प्रभाष के अलावे 50 के करीब चिकित्सकों की भागीदारी होगी। जो कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में अपनाई जा रही तकनीक पर चर्चा करेंगे।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More