नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन ने जारी की सतर्कता

पूर्वी सिंहभूम, लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की दोनों प्रमुख नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। खरकई नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जबकि स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है।

खरकई नदी का जल स्तर आदित्यपुर पुल स्थल पर 129 मीटर के खतरे के निशान के मुकाबले 129.96 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर आम बागान पुल स्थल पर 121.50 मीटर के खतरे के निशान के मुकाबले 120.64 मीटर दर्ज किया गया है।

गुरुवार को प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और नदियों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। जिला जनसंपर्क विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More