निजी हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

पलामू, पलामू के पांकी के किरण सिंह के निजी क्लिनिक सह हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान जच्चा-बच्चा (मां और बच्चा) की मौत हो गई। गुरुवार को घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों को एक कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पांकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया है। महिला की पहचान पांकी के कोनवाई की ममता देवी, पति सोनू सिंह के रूप में हुई है।

ममता को प्रसव पीड़ा के बाद मेदिनीनगर में एक डॉक्टर से जांच कराई गई थी। प्रसव के लिए पांकी के लोहरसी रोड में स्थित किरण सिंह के निजी क्लिनिक सह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बुधवार की देर रात ऑपरेशन के दौरान अधिक रक्तस्राव होने से ममता देवी और बच्चे की मौत हो गई।

मृतका के पति ने गुरुवार को बताया कि निजी नर्सिंग होम ने कहा था कि वे स्थिति को संभाल लेंगे। नॉर्मल डिलेवरी करा देंगे। रात में जब उसकी पत्नी की हालत बिगड़ने लगी तो उन्होंने रेफर करने की भी बात कही, लेकिन अस्पताल के डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है, सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद रक्तस्राव बंद नहीं हुआ, जिससे पत्नी और बच्चे की मौत हो गई।

ममता देवी के चाचा सुरेंद्र सिंह का कहना है कि डॉक्टर अखिलेश यादव और अन्य कर्मचारी नशे की हालत में मौजूद थे और शराब के नशे में ही ऑपरेशन कर रहे थे। इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मृतका के परिजनों की ओर से पांकी थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया गया है जिसमें कई आरोप लगाए गए हैं।

पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पांकी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महेंद्र प्रसाद ने बताया कि पोस्टमास्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

Read More