‘द फैमिली मैन-3’ की शूटिंग पूरी, इस साल अंत तक होगी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज

News Saga Desk

काफी वक्त से दर्शक बेसब्री से मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज़ ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बार कहानी और भी दिलचस्प होने जा रही है, क्योंकि सीजन-3 में जयदीप अहलावत और निमरत कौर की एंट्री हो चुकी है, जिससे उत्साह और भी बढ़ गया है। कुछ दिन पहले मेकर्स ने ‘द फैमिली मैन-3’ का पहला वीडियो टीज़र रिलीज़ किया था, जिसमें मनोज बाजपेयी समेत कई प्रमुख किरदारों की झलक देखने को मिली थी। अब खुद मनोज बाजपेयी ने बताया है कि यह सीरीज कब तक दर्शकों के सामने आने वाली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया है कि ‘द फैमिली मैन-3’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह बहुप्रतीक्षित सीरीज़ इस साल अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले हफ्ते में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा सकती है। मनोज ने कहा, “शूटिंग खत्म हो गई है। जब हमने इस सफर की शुरुआत की थी, तब अंदाज़ा नहीं था कि ‘द फैमिली मैन’ को इतना ज़बरदस्त प्यार मिलेगा। क्या यह मेरा सबसे लोकप्रिय काम है? मैं कहूंगा, हां, बिल्कुल।”

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, “फिलहाल मैं इतना ही कहूंगा कि अगर आपको ‘द फैमिली मैन’ के पहले और दूसरे सीजन पसंद आए हैं, तो तीसरा सीजन आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा। इस बार सीरीज की जान जयदीप अहलावत हैं। मैं हमेशा से ऐसे कलाकारों के साथ काम करना चाहता था।” ‘द फैमिली मैन-3’ में एक बार फिर प्रियामणि और शारिब हाशमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज़ का निर्माण राज और डीके की मशहूर जोड़ी ने अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत किया है, जो इससे पहले भी शो को बड़ी सफलता दिला चुके हैं।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More