संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह के बीच बढ़ी दूरी, ‘लव एंड वार’ में नहीं दिखेंगे रणवीर

News Saga Desk

अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक संजय लीला भंसाली के बीच अनबन की खबरों ने इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में हलचल सी है। रणवीर और भंसाली की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे सफल और पसंदीदा जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों ने ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है। इन फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, बल्कि क्रिटिक्स और अवॉर्ड शोज़ में भी खूब तारीफें बटोरीं। हालांकि, अब इस जोड़ी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में इनके रिश्ते को लेकर कई हैरान करने वाले दावे किए गए हैं, जिससे फैन्स हैरान हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच मतभेद तब शुरू हुए जब भंसाली ने अपनी अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए रणवीर को कास्ट नहीं किया। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में रणवीर लीड रोल निभाएंगे, लेकिन जब ऑफिशियल कास्ट की घोषणा हुई तो फैन्स हैरान रह गए। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस फैसले से रणवीर आहत हुए, जिससे उनके और भंसाली के रिश्तों में दूरी आ गई है।

रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के बीच इस टकराव की वजह बनी है भंसाली की अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’, जिसमें रणवीर को लीड रोल नहीं मिला। पहले चर्चा थी कि इस बड़े प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे, लेकिन बाद में फिल्म के लिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को कास्ट कर लिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर को फिल्म में एक सपोर्टिंग रोल ऑफर किया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। बाद में वही किरदार विक्की कौशल को दे दिया गया। हालांकि, इस पूरे विवाद पर रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More