पटना की दीवारों पर ‘बिहार का गुंडाराज’, मोदी-नीतीश पर हत्या को लेकर लगाए गए सवालिया पोस्टर

News SagaDesk

पटना।  बिहार में लगातार अपराध की घटनाएँ सामने आ रही है। हर रोज किसी न कसी व्यक्ति की मौत की खबर मिल ही रही है। इसी बीच बिहार की राजधानी पटना में इस तरह के पोस्टर देखने को मिल रहे हैं जिसमें हाल के व्यापारियों और अन्य लोगों की हत्याओं को लेकर सरकार पर निशाना बनाया गया है। इन पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीरें छपी हुई हैं। और उसी पोस्टर में इन तस्वीरों के चारों तरफ उन 8 पेशेवर लोगों की तस्वीरें हैं जिनकी बीते दिनों बिहार में हत्याएं हुई हैं। 

पोस्टर में पत्ब्ना में हुए 8 जुलाई को गोपाल खेमका हत्या कांड सहित 10 जुलाई को मुजफ्फरपुर के मक्का कारोबारी दीपक शाह की हत्या, 13 जुलाई को पटना के तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा की हत्या, वहीं नालंदा में 11 जुलाई को PMCH की नर्स की हत्या का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही 13 जुलाई को ही छपरा में शिक्षक संतोष राय की गोली मारकर हत्या, पटना के बालू कारोबारी रमाकांत यादव की हत्या, कारोबारी पुट्टू खान की हत्या और 13 जुलाई को ही वकील जितेंद्र मेहता की हत्याओं का उल्लेख किया गया है। 

इस पोस्टर के जरिये बिहार में बढ़ते अपराध को उजागर करने की कोशिश की गई है। पोस्टर में नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार जैसे बड़े नेताओं की तस्वीरों के इर्द गिर्द हटे की तस्वीरें लगाकर सरकार पर सीधा निशाना साधा गया है। पोस्टर में बड़े अक्षरों में ‘बिहार का गुंडाराज’ लिखा हुआ है जो सीधे तौर से सरकार पर सवाल खड़े करती हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है कि इन पोस्टरों को किस संगठन या व्यक्ति के द्वारा लगाया गया है। 


Read More News

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More