Bihar Politics: पूर्व IPS आनंद मिश्रा ने क्यों छोड़ी जन सुराज? बोले– वजह प्रशांत किशोर नहीं, अंदर की बात कुछ और

News Saga Desk

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के शंखनाद से पहले ही प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगा। चुनावी रण में उतरी जन सुराज से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। साथ ही उन्होंने जन सुराज की युवा इकाई का पद भी छोड़ दिया था।

कहा जा रहा था कि प्रशांत किशोर से नाराजगी के कारण आनंद मिश्रा ने जन सुराज को अलविदा कहा। हालंकि, अब उन्होंने पार्टी को छोड़ने के कारण का खुलासा कर दिया है।

बक्सर से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा

गौरतलब है कि आनंद मिश्रा ने बक्सर संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और वह चौथे नंबर पर रहे। बताया जाता है कि वह बक्सर से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ना चाह रहे थे। हालांकि, बीजेपी ने मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया। चुनाव में हार के बाद वह जन सुराज में शामिल हो गए।

आनंद मिश्रा ने क्यों छोड़ी जन सुराज?

पूर्व आईपीएस ने एक पॉडकास्ट में जन सुराज का साथ छोड़ने पर खुलासा किया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का खुलकर नाम लिया है। उन्होंने उदय सिंह पर कई आरोप भी लगाए हैं।

मैंने ऐसी जगह जाकर गलत किया। एक आदमी पैसे के दम पर अपना साम्राज्य खड़ा करना चाहता है। बिहार के नाम को बेचना चाहता है। प्रशांत जी की मैं इज्जत करता हूं, लेकिन उदय सिंह ने पार्टी में गंद मचाया है। उदय सिंह की वजह से ही मैंने पार्टी छोड़ी।

असम सीएम के करीबी पूर्व IPS

आनंद मिश्रा को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का करीबी माना जाता है। बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने आए सरमा ने कहा था कि आनंद मिश्रा ने बिहार में भाजपा की सेवा करने के लिए उनसे वीआरएस मांगा था। आनंद मिश्रा ने उनसे साफ तौर पर कहा था कि उन्हें पार्टी से टिकट नहीं चाहिए। वह केवल भाजपा की सेवा करना चाहते हैं। असम के सीएम ने बाद में ये भी कहा कि वह अब आनंद को असम लेकर जाएंगे। उनसे कहेंगे कि वे अब यहीं रहें।


Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More