भारत के ये चाय बागान हैं किसी जन्नत से कम, चाय प्रेमियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

News Saga Desk

नई दिल्ली। अलग-अलग कल्चर और परंपराओं वाले देश भारत में चाय के भी आपको कई जायके मिल जाएंगे। इसकी वजह है देश के अलग-अलग हिस्सों के चाय बागानों में उगाई जाने वाली चाय। चाय के शौकीनों के लिए तो ये राज्य किसी जन्नत से कम नहीं।

असम की चाय में जहां आपको बोल्ड फ्लेवर मिलता है, वहीं दार्जिलिंग की चाय “शैम्पेन ऑफ टी’ कहलाती है। चाय का ऐसे ही अनोखे स्वाद का लुत्फ उठाने के लिए आइए चलते हैं इन चाय बागानों की ओर।

चाय का बोल्ड और कड़क स्वाद

भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित असम में आपको चाय का बोल्ड और कड़क स्वाद चखने को मिलता है। पूरे राज्य से होकर बहने वाली ब्रम्हपुत्र नदी की वजह से ही असम की चाय को यह अनोखा स्वाद मिला है। यहां दूर-दूर तक चाय के बागान फैले हुए हैं, जो प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक नजर आते हैं।

शैम्पेन ऑफ द टी

पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके में बढ़ने पर दार्जिलिंग की खूबसूरत पहाड़ी देखने को मिलती है। यहां की चाय को “शैम्पेन ऑफ द टी” का खिताब मिला हुआ है। जो अपनी महक और अलग स्वाद के लिए जानी जाती है। ऊंचाई पर स्थित होने और ठंडे मौसम की वजह से दार्जिलिंग की चाय को एक अलग ही फ्लेवर मिलता है।

यहां टूरिस्ट को हरे-भरे चाय बागानों के अलावा, चाय बनने की पूरी प्रक्रिया देखने का मौका मिलता है और वे चाय तोड़ने का अनुभव भी ले सकते हैं। दार्जिलिंग टी को GI टैग भी दिया गया है, जोकि इसकी अनोखी पैदावार और खूबियों का सबूत है।

नीली पहाड़ियों में चाय की महक

भारत के दक्षिणी हिस्से में तमिलनाडू की नीलगिरी पहाड़ियां अनोखे स्वाद वाली चाय के लिए मशहूर है। नीलगिरी की पहाड़ियों में चाय के बगानों के साथ यूकेलिप्टस के पेड़ हैं जो ना केवल यहां खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि चाय को एक सौंधी-सी महक भी देते हैं। यही वजह है कि बाकी राज्यों की तुलना में नीलगिरी पहाड़ियों की चाय काफी अलग है।

दो तरह के स्वाद का है मेल

हिमाचल प्रदेश का ठंडा और बार-बार बदलता मौसम चाय की बागवानी के लिए सही है। यहां की चाय में आपको अनोखी किस्म की मिठास के साथ-साथ कड़क स्वाद का बेहतरीन मेल चखने को मिलता है। सौम्य के साथ यहां आपको चाय की काफी बोल्ड वैराइटी भी देखने को मिलती है। यहां चाय बागानों में कई प्रयोग होते हैं जो चाय की एक बड़ी रेंज में देखने को मिलती है। चाहे ग्रीन टी हो या फिर ब्लैक, चाय की हर घूंट में आपको हिमाचल प्रदेश का अनोखापन चखने को मिलता है।

ऑर्गेनिक चाय का खिताब

सिक्किम का टेमी टी एस्टेट नामची जिले का पहला कर्मिशियल चाय बागान है और अब भारत के सबसे बेहतर चाय बागानों में से एक माना जाता है। सिक्किम में ब्लैक, ग्रीन, व्हाइट और ऊलोंग टी का उत्पादन होता है, जिसे 2008 से ही ऑर्गेनिक का खिताब मिला हुआ है। यहां लोग चाय की चुस्कियों का मजा लेते हुए फैक्ट्री की सैर कर सकते हैं और रातभर रुकने के लिए भी बेहतर इंतजाम हैं।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More