बॉक्स ऑफिस पर ‘मालिक’ को नहीं मिल रहे दर्शक

News Saga Desk

राजकुमार राव की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘मालिक’ को रिलीज हुए सात दिन पूरे हो चुके हैं। 11 जुलाई को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी। रिलीज के पहले दिन से ही ‘मालिक’ बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों का रुझान न के बराबर है और हर बीतते दिन के साथ इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। अब सातवें दिन की कमाई सामने आ गई है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को करीब 1.29 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 21.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस गैंगस्टर ड्रामा का निर्देशन पुलकित ने किया है और इसे कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ मानुषी छिल्लर, प्रोसेनजीत चटर्जी, हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ‘मालिक’ को इस हफ्ते कई फिल्मों से टक्कर मिल रही है। विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और अनुराग बसु की ‘मेट्रो… इन दिनों’ जैसी फिल्मों के साथ मुकाबला चल रहा है, हालांकि इन दोनों फिल्मों की कमाई भी खास नहीं रही। इस बीच, मोहित सूरी की रोमांटिक थ्रिलर ‘सैयारा’ और सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’ आखिरकार 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। ये फिल्में भी अब ‘मालिक’ के लिए चुनौती बन सकती हैं।

वहीं, अनुपम खेर के निर्देशन में बनी उनकी दूसरी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ भी दर्शकों के बीच दस्तक दे चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन सबके बीच ‘मालिक’ कितनी मजबूती से टिक पाती है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More