घुटने की चोट से नीतीश रेड्डी इंग्लैंड दौरे से बाहर, अर्शदीप भी चौथे टेस्ट से बाहर; भारत 1-2 से पीछे

News Saga Desk

मैनचेस्टर। भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। रविवार को प्रैक्टिस सेशन के समय नीतीश को घुटने में चोट लगी थी। सोमवार को BCCI ने मीडिया रिलीज में बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी पूरी टेस्ट सीरीज से और लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह मैनचेस्टर (चौथे) टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

अर्शदीप सिंह को बेकेनहम में नेट प्रैक्टिस के दौरान बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी। BCCI की मेडिकल टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है। बैकअप के तौर पर अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। वे मैनचेस्टर में टीम के साथ जुड़ चुके हैं। भारतीय टीम सीरीज में 1-2 से पीछे है। चौथा टेस्ट 23 जुलाई से शुरू होगा।

इससे पहले खबर आई थी कि तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोट के कारण चौथे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। चौथा टेस्ट 23 से 27 जुलाई तक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा।

BCCI का स्क्वॉड अपडेट ट्वीट।

BCCI का स्क्वॉड अपडेट ट्वीट।

राहुल पूरी तरह फिट, शार्दूल को मौका संभव

रविवार को भारतीय टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों से मिलने ओल्ड ट्रैफर्ड गई थी, लेकिन नीतीश रेड्डी और केएल राहुल इस ट्रिप में शामिल नहीं हुए। हालांकि, केएल राहुल पूरी तरह फिट हैं और उनकी फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है।

अब टीम मैनेजमेंट को शार्दुल ठाकुर पर भरोसा जताना पड़ सकता है, जिन्होंने पहले टेस्ट में नीतीश की जगह खेला था। नीतीश ने बाद में दूसरे और तीसरे टेस्ट में अपनी जगह बनाई थी।

रविवार को भारतीय टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के प्लेयर्स से मिलने गई थी। इसमें केएल राहुल शामिल नहीं थे।

रविवार को भारतीय टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के प्लेयर्स से मिलने गई थी। इसमें केएल राहुल शामिल नहीं थे।

अंशुल टीम में शामिल

हरियाणा के 24 साल के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को टीम में शामिल किया गया है। टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया-ए के लिए अंशुल ने दो मैचों पांच विकेट लिए थे।

पिछले साल लाहली में केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने के बाद कंबोज सुर्खियों में आए थे। वह बंगाल के प्रेमांसु चटर्जी (1956-57) और राजस्थान के प्रदीप सोमसुंदरम (1985-86) के बाद रणजी ट्रॉफी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले केवल तीसरे गेंदबाज हैं।

अर्शदीप ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हुए

अर्शदीप सिंह गुरुवार को चौथे टेस्ट के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे। बॉलिंग के दौरान वे गेंद रोकने की कोशिश में खुद को इंजर्ड कर बैठे। टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच टेन डोश्चेट ने बताया था कि बॉलिंग के दौरान अर्शदीप के हाथ में कट लग गया। ये कट कितना गहरा है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। अगर उन्हें हाथ में टांके लगाने की जरूरत पड़ी तो उनका प्रैक्टिस करना भी मुश्किल हो जाएगा।

प्रैक्टिस सेशन में यशस्वी जायसवाल को गेंदबाजी करने जाते अर्शदीप सिंह (हाथ में बॉल)। अर्शदीप इसी दौरान चोटिल हुए थे।

प्रैक्टिस सेशन में यशस्वी जायसवाल को गेंदबाजी करने जाते अर्शदीप सिंह (हाथ में बॉल)। अर्शदीप इसी दौरान चोटिल हुए थे।

भारतीय टीम मैनचेस्टर पहुंची

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें रविवार को मैनचेस्टर पहुंच गईं। उससे पहले टीमें लंदन के बेकनहम में ही प्रैक्टिस कर रही थीं। लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में तीसरा टेस्ट खेला गया था। जिसे इंग्लैंड ने 22 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। भारत ने दूसरा टेस्ट जीता था। टीम इंडिया चौथा टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-2 से बराबरी करना चाहेगी।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल की यह फोटो मैनचेस्टर पहुंचने के बाद की है।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल की यह फोटो मैनचेस्टर पहुंचने के बाद की है।

चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव और अंशुल कंबोज।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More