ढाका में स्कूल पर गिरा बांग्लादेश एयरफोर्स का ट्रेनर विमान: 1 की मौत, 100 से अधिक घायल

News Saga Desk

ढाका। बांग्लादेश की वायुसेना का एक ट्रेनर विमान ढाका के स्कूल पर गिरने से क्रैश हो गया है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। 60 घायलों को बर्न इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया। वहीं मामूली रूप से घायल 25 लोगों का उत्तरा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

घायलों को हाथठेले पर अस्पताल ले जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। बांग्लादेशी सेना ने हादसे में वायुसेना के F-7 BGI विमान के क्रैश होने की जानकारी दी है। फायर सर्विस ने बताया कि यह घटना दोपहर 1:18 बजे हुई और उनके यूनिट 1:22 बजे मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य में उत्तरा, टोंगी, पल्लबी, कूर्मिटोला, मीरपुर और पूर्वाचल के आठ फायर स्टेशन के दल शामिल हैं। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और राहत-बचाव कार्यों के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की दो टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

विमान हादसे से जुड़ी फुटेज…

हादसे के बाद विमान से आग की लपटें उठती हुई नजर आईं।

हादसे के बाद विमान से आग की लपटें उठती हुई नजर आईं।

हादसे में घायल महिला को हाथठेले पर अस्पताल ले जाया गया।

हादसे में घायल महिला को हाथठेले पर अस्पताल ले जाया गया।

एयरक्राफ्ट में लगी आग को बुझाने की कोशिश में लगे फायरब्रिगेड के कर्मी।

एयरक्राफ्ट में लगी आग को बुझाने की कोशिश में लगे फायरब्रिगेड के कर्मी।

बांग्लादेशी सेना राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

बांग्लादेशी सेना राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

घायलों को वायुसेना के हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया।

घायलों को वायुसेना के हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया।

Read More News

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More