संसद में बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर हंगामा, विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े लहराए; स्पीकर ने जताई नाराज़गी

News Saga Desk

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में चले आए। उन्होंने काले कपड़े लहराए। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें शांत रहने की अपील की।

स्पीकर ने विपक्षी सांसदों को नारेबाजी से मना किया और कहा- आप सड़क का व्यवहार संसद में न करें। देश के नागरिक आपको देख रहे हैं। लोकसभा की कार्यवाही 20 मिनट तक चली, पहले दोपहर 12 बजे, फिर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। बिहार में मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) मुद्दे पर संसद के मकर द्वार पर भी विपक्ष ने प्रदर्शन किया। लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए।

उनके साथ प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव भी नजर आए। राहुल, अखिलेश ने गले में काली पट्टी डालकर विरोध में हिस्सा लिया। AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में SIR के ‘संवैधानिक और चुनावी निहितार्थों’ पर चर्चा के लिए प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इस पर आज चर्चा हो सकती है।

मानसून सत्र के तीसरे दिन की तस्वीरें…

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने काला गमछा डालकर विरोध जताया।

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने काला गमछा डालकर विरोध जताया।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और सपा सांसद जया बच्चन सहित कई महिला सांसद भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और सपा सांसद जया बच्चन सहित कई महिला सांसद भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद में लगातार दो दिन विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया।

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद में लगातार दो दिन विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More