News Saga Desk
रांची। रांची के कांके थानाक्षेत्र में युवती पर तेजाब फेंकने की घटना की बात सामने आ रही है। टेंडर बस्ती की घटना है। युवती झुलस गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कांके और रातू थाना बॉर्डर स्थित एक चौक पर कुछ लोगों ने एक युवती पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंकने वाले मौके से तुरंत फरार हो गए, स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को मिलती इससे पहले ही स्थानीय लोगों के द्वारा युवती को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
No Comment! Be the first one.