शांति गोल्ड की स्टॉक मार्केट में प्रीमियम लिस्टिंग, फायदे में आईपीओ निवेशक

News Saga Desk

नई दिल्ली। रत्नाभूषण का काम करने वाली कंपनी शांति गोल्ड के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री की। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 199 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 229.10 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 227.55 रुपये के स्तर पर हुई। इस तरह आईपीओ निवेशकों को शुरू में ही करीब 15 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिल गया। लिस्टिंग के बाद लिवाली शुरू हो जाने के कारण सुबह 11 बजे तक कंपनी के शेयर उछल कर 230.25 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। इस तरह अभी तक के कारोबार में कंपनी के आईपीओ निवेशकों को लगभग 15.70 प्रतिशत का मुनाफा हो चुका है।

शांति गोल्ड का 300.13 करोड़ रुपये का आईपीओ 25 से 29 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 80.78 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 117.33 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 151.17 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 29.73 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 1,80,96,000 नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ के जरिये जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने जयपुर में प्रस्तावित फैसिलिटी का कैपिटल एक्सपेंडिचर करने. वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 19.82 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ कर 26.87 करोड़ रुपये और 2024-25 में उछल कर 65.84 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का राजस्व 27 प्रतिशत वार्षिक से अधिक की चक्रवृद्धि दर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ कर 1,112.47 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

Read More