मंत्री रामदास सोरेन के जल्द ठीक होने के लिए बेटी ने की विशेष पूजा

NewsSaga Desk

पूर्वी सिंहभूम | पिता की सलामती के लिए एक बेटी मन्नत मांगने जमशेदपुर से 25 किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ों पर रविवार को बोड़ाम के लावजोड़ा स्थित प्रसिद्ध हाथीखेदा मंदिर पहुच गई । राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर उनकी बेटी रेणु सोरेन ने हाथ जोड़कर ईश्वर से विनती की कि उनके पिता जल्दी स्वस्थ हों और फिर से जनसेवा के पथ पर लौटें।

पूजा-अर्चना के इस भावुक क्षण में उनके साथ परिवार के सदस्य, भगिना विक्रम बेसरा, चालक बादल कर्मकार, पटमदा विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू और झामुमो नेता सुभाष कर्मकार भी शामिल हुए। पूरे माहौल में गूंज रही मंत्रोच्चारण की ध्वनि और आंखों में बसी चिंता साफ़ बयां कर रही थी कि यह केवल एक रस्म नहीं, बल्कि दिल से निकली पुकार है।

झामुमो नेता सुभाष कर्मकार ने बताया कि राज्यभर में लोग मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जनता उन्हें फिर से सक्रिय रूप में अपने बीच देखना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री होने के साथ-साथ रामदास सोरेन अपने पैतृक गांव घोड़ाबांधा (गोविंदपुर थाना) के ग्राम प्रधान भी हैं। इसलिए गांववाले भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर रविवार को घोड़ाबांधा के जाहेरथान में पारंपरिक संताल रीति-रिवाज से मारांग बुरू और जाहेर आयो की पूजा कर रहे हैं।

Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

Read More