‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी, वरुण धवन ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

News Saga Desk

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी नवोदित अभिनेत्री मेधा राणा के साथ बनी है, जो इस प्रोजेक्ट के जरिए बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं। वरुण और मेधा ने फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। अब जब फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ नज़दीक आ रही है, दोनों कलाकारों ने अमृतसर पहुंचकर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। यह पल उनके लिए खास रहा क्योंकि यह मेधा की डेब्यू फिल्म भी है और वरुण के लिए एक और बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत का प्रतीक।

वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अभिनेत्री मेधा राणा के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में नजर आ रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में दोनों कलाकारों का चेहरा साफ़ नहीं दिख रहा, लेकिन वे श्रद्धा भाव से हाथ जोड़कर दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ वरुण ने लिखा, “सतनाम श्री वाहे गुरु। एक यात्रा समाप्त हुई, बॉर्डर 2।” बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और यह मेधा राणा के करियर की पहली फिल्म होगी।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More