बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार-2’ का जादू, कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार

News Saga Desk

अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ से जहां दर्शकों और निर्माताओं को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका अब तक का सफर निराशाजनक रहा है। रिलीज के 10 दिन पूरे होने के बावजूद फिल्म शुरुआत से ही दर्शकों को खींचने में जूझती नजर आई। यहां तक कि वीकेंड पर भी इसकी कमाई में कोई खास उछाल नहीं आया। अब फिल्म की 10वें दिन की कमाई सामने आ गई है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘सन ऑफ सरदार-2’ ने 9वें दिन शनिवार 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को इसका कलेक्शन घटकर सिर्फ 3.75 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह फिल्म ने 10 दिनों में कुल 42 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बताया जा रहा है कि ‘सन ऑफ सरदार-2’ का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है।

‘सन ऑफ सरदार-2’ का निर्देशन पंजाबी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर विजय कुमार अरोड़ा ने किया है, जिन्होंने इसी फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है। इस बार अजय देवगन की जोड़ी पहली बार अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के साथ बनी है। फिल्म में नीरू बाजवा, रोशनी वालिया, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, साहिल मेहता, चंकी पांडे और रवि किशन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। अजय ने इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ सह-निर्माता की जिम्मेदारी भी निभाई है।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More