वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ विपक्ष का मार्च, राहुल-प्रियंका गिरफ्तार; अखिलेश ने बैरिकेडिंग तोड़ी, महिला सांसद बेहोश

News Saga Desk

नई दिल्ली। वोटर वेरिफिकेशन और चुनाव में वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष के 300 सांसदों ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उन्हें पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन ले गई।

प्रदर्शन के दौरान TMC सांसद मिताली बाग की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य सांसदों ने मदद की। इससे पहले दोनों सदनों में इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ और कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।

मार्च संसद के मकर द्वार से शुरू हुआ। सांसदों के हाथों में ‘वोट बचाओ’ के बैनर थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कहा था कि इंडिया ब्लॉक ने मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी है, इसलिए इलेक्शन कमीशन जाने से पहले ही मार्च को परिवहन भवन के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। बाद में अखिलेश ने बैरिकेडिंग फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश की। जब सांसदों को आगे नहीं जाने दिया गया तो वे जमीन पर बैठ गए। प्रियंका, डिंपल समेत कई सांसद ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाते दिखे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे इन सांसदों को हिरासत में ले लिया है।

संसद से लेकर सांसदों की हिरासत तक की तस्वीरें…

लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

सुबह 11.30 बजे करीब 300 सांसद संसद के मकर द्वार पर इकट्ठा हुए। राष्ट्रगान गाकर विरोध मार्च की शुरुआत की।

सुबह 11.30 बजे करीब 300 सांसद संसद के मकर द्वार पर इकट्ठा हुए। राष्ट्रगान गाकर विरोध मार्च की शुरुआत की।

मार्च को परिवहन भवन के पास सभी सांसदों को रोक दिया गया। राहुल-वेणुगोपाल की पुलिस से बहस हुई, अखिलेश बैरिकेडिंग फांदकर निकल गए।

मार्च को परिवहन भवन के पास सभी सांसदों को रोक दिया गया। राहुल-वेणुगोपाल की पुलिस से बहस हुई, अखिलेश बैरिकेडिंग फांदकर निकल गए।

प्रदर्शन के बाद धरने पर बैठे सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन्हें 2 बसों में बैठाकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में लाया गया।

प्रदर्शन के बाद धरने पर बैठे सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन्हें 2 बसों में बैठाकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में लाया गया।

हिरासत में लिए जाने के बाद बेहोश हुईं TMC सांसद महुआ मोइत्रा

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए सांसदों में से एक TMC सांसद महुआ मोइत्रा भी बेहोश हो गईं। हालांकि उन्हें साथ में मौजूद सांसदों ने पानी पिलाया, उन्हें हाथ में लिए बैनर से ही हवा की।

चुनाव आयोग बोला- राहुल के पास आरोप पर बयान या माफी मांगने अब भी समय

चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास “वोट चोरी” के अपने आरोप को साबित करने के लिए औपचारिक बयान देने या देश से माफी मांगने के लिए अभी भी समय है। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से फिर कहा था कि या तो वे नियमों के अनुसार घोषणा करें या मतदाता सूचियों से संबंधित अपने झूठे आरोपों के लिए देश से माफी मांगें।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More