हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 1020 अंक उछला

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 1,020.88 अंक यानी 1.27 फीसदी की उछाल के साथ 81,618.53 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 356.00 अंक यानी 1.45 फीसदी की तेजी के साथ 24,987.30 अंक पर ट्रेंड कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी और 5 शेयरों में गिरावट है। मारुति सुजुकी के शेयर में 7.5 फीसदी और बजाजा फाइनेंस के शेयर में 6 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम के शेयर में पांच फीसदी की उछाल है। इसी तरह निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी है। एनएसई के सभी इंडेक्स में बढ़त है।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को 15 अगस्त की छुट्टी थी। इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 58 अंक की बढ़त के साथ 80,598 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 12 अंक की तेजी के साथ 24,631 पर बंद हुआ था।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More