झारखंड: पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा 1 सितंबर से लागू, 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

News Saga Desk

रांची। राज्य के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा एक सितंबर से लागू होगा। ऑनलाइन आवेदन, डीडीओ से सत्यापन तथा प्रीमियम के भुगतान के लिए झारखंड आरोग्य सोसाइटी का पोर्टल खुला हुआ है। यह प्रक्रिया 30 अगस्त तक पूरी करनी होगी।

पेंशनरों तथा पारिवारिक पेंशनरों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने के लिए तीन हजार रुपये का एकमुश्त प्रीमियम का भुगतान पोर्टल के पेमेंट गेटवे के माध्यम से करना होगा। सितंबर के पहले सप्ताह से वे स्वास्थ्य बीमा कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। किसी तरह की समस्या के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टाल फ्री नंबर 1800-345-5027 जारी किया है। यह स्वास्थ्य बीमा एक सितंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 के लिए लागू होगा।

पोर्टल पर मॉड्यूल जारी

इधर, झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी ने पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदन में सुधार के लिए भी 13 अगस्त से पोर्टल पर मॉड्यूल जारी कर दिया है। लाभुक अपना मोबाइल नंबर, कार्यालय का पता, आश्रितों से संबंध, जन्म तिथि, लिंग आदि में सुधार कर सकेंगे।

बताते चलें कि इस योजना के तहत राज्य कर्मियों को पहले से ही स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। इसे लेकर राज्य और राज्य के बाहर कई अस्पताल सूचीबद्ध किए गए हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सोसाइटी को उन बड़े अस्पतालों को भी सूचीबद्ध करने का आदेश दिया जो अभी तक इस योजना से जुड़ नहीं सके हैं।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More