AB De Villiers ने आईपीएल 2026 से पहले RCB में वापसी के संकेत दिए, कहा- ‘मेरा दिल हमेशा…’

News Saga Desk

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्‍गज बल्‍लेबाज एबी डीविलियर्स ने आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में लौटने के संकेत दिए हैं। उन्‍होंने भविष्‍य में आरसीबी के कोच या मेंटर की भूमिका निभाने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की।

डीविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में सबसे ज्‍यादा समय आरसीबी में बिताया। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स (अब दिल्‍ली कैपिटल्‍स) के साथ की। तीन सीजन दिल्‍ली के साथ बिताने के बाद वो 2011 में आरसीबी से जुड़े।

डीविलियर्स ने क्‍या कहा

2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास लेने वाले डीविलियर्स ने कहा कि लीग में पूर्ण-कालिक समय दे पाना मुश्किल है। हालांकि, आरसीबी के साथ उनका रिश्‍ता मजबूत है। अगर बेंगलुरु आधारित फ्रेंचाइजी को महसूस होता है कि टीम से जुड़ने के लिए एबी डीविलियर्स के लिए कोई भूमिका है, तो वो उसे अपनाने के लिए तैयार हैं।

डीविलियर्स ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘मैं भविष्‍य में अलग भूमिका में आईपीएल में दोबारा जुड़ सकता हूं, लेकिन पेशेवर अंदाज में पूर्ण-कालिक समय के लिए जुड़ना मुश्किल है। मेरे हिसाब से वो दिन लद गए हैं। वो कहते हैं कि आप कभी नहीं कहते हैं। मेरा दिल आरसीबी के साथ है और हमेशा रहेगा। अगर फ्रेंचाइजी को लगा कि मेरे लिए कोच या मेंटर के रूप में कोई भूमिका है, जब मेरा समय सही होगा तो जरूर आरसीबी से जुडूंगा।’

एबीडी का आरसीबी करियर

बता दें कि एबी डीविलियर्स ने आईपीएल में 157 मैच खेले, जिसमें 4522 रन बनाए। उनकी औसत 41.10 की रही जबकि स्‍ट्राइक रेट 158.33 का रहा। इस दौरान एबीडी ने आरसीबी के लिए दो शतक और 37 अर्धशतक जमाए।

एबी डीविलियर्स के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्‍होंने 2016 में गुजरात लायंस (अब सक्रिय नहीं) के खिलाफ विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 229 रन जोड़े थे। उस सीजन में एबीडी ने 687 रन बनाए और सीजन में तीसरे सर्वश्रेष्‍ठ रन स्‍कोरर थे।

आईपीएल में एबीडी का करियर

वहीं, एबी डीविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में कुल 184 मैच खेले, जिसमें 151.68 के स्‍ट्राइक रेट से 5162 रन बनाए। इसमें तीन शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं। 2022 में एबीडी को क्रिस गेल के साथ आरसीबी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More