हजारीबाग: छात्र-युवा आक्रोश मार्च में शामिल होने रांची के लिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स रवाना

News Saga Desk

रांची। राजधानी  रांची में आज होने वाले छात्र युवा अधिकार मंच के आक्रोश मार्च में शामिल होने के लिए हजारीबाग से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभ्यर्थी रवाना हो गए हैं।सुबह से ही जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से छात्र बसों और निजी वाहनों से रांची के लिए निकलते नजर आए।

रवाना होने से पहले हजारीबाग में जुटे छात्रों ने संकल्प लिया कि वे सरकार की लापरवाही के खिलाफ रांची की सड़कों पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। छात्रों का कहना है कि झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। प्रतियोगी परीक्षाएं अधर में लटकी हुई हैं, जिससे युवाओं के भविष्य पर संकट गहराता जा रहा है।

हजारीबाग से रवाना हुए छात्र दल रांची में पुराना विधानसभा से नया विधानसभा तक आक्रोश मार्च में शामिल होंगे और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएंगे। आंदोलन में शामिल छात्रों ने साफ कहा है कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी हुई तो आंदोलन और तेज होगा। सरकार के लिए यह छात्रों का बड़ा संदेश है कि रोजगार और परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर अब गंभीरता से कदम उठाना ही होगा।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More