प्रियंका गांधी मधुबनी में वोटर अधिकार यात्रा पर बोलीं: भाजपा देश में वोट चोरी की साजिश रच रही, गरीब जनता का हक नहीं छीनने देंगे

News Saga Desk

सुपौल। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के 10वें दिन प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। सुबह सुपौल से यात्रा शुरू हुई। काफिला कोसी महासेतु के रास्ते NH-27 होते हुए मधुबनी पहुंचा। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए BJP पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, ‘जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा देश भर में वोट चोरी की साजिशें रच रही है। बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, आर्थिक संकट समेत हर मोर्चे पर नाकाम बीजेपी-जेडीयू सरकार जनता का वोट चुरा कर सत्ता में बने रहना चाहती है।’

‘लाखों गरीब और वंचित नागरिकों से वोट का अधिकार छीना जा रहा है। संविधान ने हर एक भारतीय को वोट का अधिकार दिया है। यह अधिकार कोई भी ताकत छीन नहीं सकती। गरीब जनता का एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे।’ आज की यात्रा में प्रियंका के अलावा तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी हैं। साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल हैं। सुपौल में राहुल का काफिला 3 घंटे तक रहा।

इस दौरान भीड़ से ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारे लगे। वहीं प्रियंका गांधी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती नजर आईं। यात्रा के ड्रोन व्यू में लोगों का हुजूम उमड़ा दिख रहा है।

वोटर अधिकार यात्रा की कुछ तस्वीरें…

वोटर अधिकार यात्रा के 10वें दिन प्रियंका गांधी और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी यात्रा में शामिल हुए हैं।

वोटर अधिकार यात्रा के 10वें दिन प्रियंका गांधी और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी यात्रा में शामिल हुए हैं।

सुपौल में वोटर अधिकार यात्रा का ड्रोन व्यू।

सुपौल में वोटर अधिकार यात्रा का ड्रोन व्यू।

तेजस्वी बोले- NDA का मतलब ‘नहीं देंगे अधिकार’

सुपौल से होते हुए ये यात्रा मधुबनी पहुंची है। इसके बाद लोहिया चौक पर एक जनसभा होगी। यात्रा के दौरान सिजौलिया में अति पिछड़ा सम्मेलन होगा। सम्मेलन के बाद लंच ब्रेक है। इसके बाद राहुल गांधी का काफिला मोहन चौक होते हुए आगे बढ़ेगा। जनसभा के बाद राहुल रात में सकरी में ही रुकेंगे।

इधर, पटना से सुपौल के लिए निकलने के दौरान तेजस्वी ने कहा, ‘ यात्रा को लेकर जनता में भारी उत्साह है, लोगों का प्यार महागठबंधन को मिल रहा है। जिससे NDA के लोगों को बेचैनी हो रही है। हमने पहले भी कहा, NDA का मतलब है- ‘नहीं देंगे अधिकार’।’


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More