गणेश चतुर्थी 2025: भारत के अलावा ये 4 देश भी मनाते हैं गणेश उत्सव की धूम

News Saga Desk  

गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। दस दिनों तक मनाया जाने वाला यह त्योहार भारत के सबसे बड़े उत्सवों में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गणेश चतुर्थी का त्योहार सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि और भी कई देशों में मनाया जाता है।

जी हां, भारत के अलावा और भी कई देश (Countries where Ganesh Chaturthi is Celebrated) हैं, जहां गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़ी घूम-धाम से मनाया जाता है। आइए जानें इन देशों के नाम, जहां गणेश उत्सव की गूंज सुनाई देती है।

नेपाल

भारत का पड़ोसी देश नेपाल, जहां की संस्कृति और त्योहार भारत से काफी हद तक मिलते-जुलते हैं, गणेश चतुर्थी को ‘विनायक चतुर्थी’ के नाम से मनाता है। यहां भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के साथ-साथ शुभ और लाभ का प्रतीक माना जाता है। नेपाल में यह त्योहार बहुत ही धार्मिक तरीके से मनाया जाता है। भक्त मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं, खासतौर से काठमांडू स्थित गणेश मंदिर और चांगु नारायण मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। नेपाल में गणेश जी की पूजा बुद्धि और ज्ञान की कामना के लिए की जाती है।

मॉरीशस

अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी तट पर स्थित मॉरीशस को अक्सर ‘छोटा भारत’ कहा जाता है, क्योंकि वहां की ज्यादातर आबादी भारतीय मूल की है। यहां गणेश चतुर्थी एक बहुत बड़े सामुदायिक उत्सव के रूप में मनाई जाती है। भारत की तरह ही यहां भी भव्य सार्वजनिक पंडाल लगाए जाते हैं, जहां विशाल और कलात्मक गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान भक्ति गीतों की गूंज, प्रार्थनाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। अंत में, विसर्जन की प्रक्रिया भी बहुत ही उल्लासपूर्ण और श्रद्धापूर्ण माहौल में की जाती है।

इंडोनेशिया

बालीनीज हिंदू धर्म में भगवान गणेश, जिन्हें यहां ‘देवता गणेश’ कहा जाता है, ज्ञान, बुद्धि और कला के अग्रदूत के रूप में पूजे जाते हैं। यहां के त्योहार में भारत से थोड़ा अंतर है। बाली में मूर्ति विसर्जन की जगह प्रतीकात्मक पूजा-अर्चना पर जोर दिया जाता है। लोग मंदिरों में जाते हैं, खास प्रसाद चढ़ाते हैं और प्रार्थनाएं करते हैं। बाली की पारंपरिक कला और संस्कृति में गणेश जी का चित्रण बहुत सुंदर तरीके से देखने को मिलता है।

थाईलैंड

थाईलैंड में, भगवान गणेश को ‘फिकानेट’ के नाम से जाना जाता है और उन्हें समृद्धि और सफलता का देवता माना जाता है। हालांकि थाईलैंड में भारत जैसी गणेश चतुर्थी नहीं मनाई जाती, लेकिन फिकानेट की पूजा थाई संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। बैंकॉक जैसे शहरों में कई मंदिर हैं जहां लोग सफलता की कामना के लिए उनकी पूजा करते हैं। थाईलैंड में दुनिया की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा भी है।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More