बड़ी खबर: नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह हुए बरी, अदालत ने सुनाया अपना फैसला

News Saga Desk

धनबाद। धनबाद कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आ गया। संजीव सिंह बरी हो गये हैं। सबूत के अभाव में उनको बरी कर दिया गया है। वह पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोप में पिछले 8 सालों से जेल में बंद थे। बीते 8 अगस्त को ही सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी। मामला 2017 का है, जब पूर्व डिप्टी मेयर नीरज की हत्या हुई थी। उन्ही की हत्या का आरोप पूर्व विधायक संजीव सिंह पर लगा था। बता दें कि नीरज सिंह धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर थे और कांग्रेस पार्टी के नेता थे। वह झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के चचेरे भाई थे। दोनों परिवारों के बीच राजनीतिक और कोयला कारोबार में वर्चस्व को लेकर पुराना झगड़ा था। जिसके बाद 21 मार्च 2017 की रात, नीरज सिंह अपनी फॉर्च्यूनर कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी धनबाद के स्टील गेट इलाके में स्पीड ब्रेकर पर धीमी हुई, अपराधियों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में नीरज सिंह, उनके निजी बॉडीगार्ड मुन्ना तिवारी, ड्राइवर घलटू और उनके एक करीबी समर्थक अशोक यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।


Read More News

जेपीएससी की एपीपी भर्ती परीक्षा का परिणाम विवादों में, दो सदस्यों की आपत्ति के बावजूद जारी हुआ रिजल्ट

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सहायक लोक...

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More