जीएसटी दरों में बढ़ोतरी से कोल्ड ड्रिंक हो जाएगा महंगा, नई दरें 22 सितंबर से होंगी लागू

NewsSaga Desk

नई दिल्‍ली | जीएसटी परिषद ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में व्यापक बदलाव को मंजूरी दे दी। इस बदलाव से कोका-कोला एवं पेप्सी जैसे लोकप्रिय शीतल पेय और अन्य गैर-अल्कोहल पेय पदार्थ अब महंगे हो जाएंगे। जीएसटी परिषद ने कार्बोनेटेड पेय पदार्थों पर जीएसटी की दर को 28 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी करने को अपनी मंजूरी दी है। नई दरें 22 सितंबर, यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक के बाद यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी। सीतारमण ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि जीएसटी की नई व्यवस्था में व्यापक सुधारों के तहत अब जीएसटी परिषद ने फलों से बने पेय या फलों के रस वाले कार्बोनेटेड पेय पदार्थों पर भी जीएसटी की दर को 28 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया है।

उन्‍होंने बताया कि जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी करने से कोल्ड ड्रिंक अब महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही अन्य गैर-अल्कोहल पेय पदार्थ भी महंगे हो जाएंगे, क्योंकि इन वस्तुओं पर जीएसटी की मौजूदा दर 18 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी कर दी गई है। जीएसटी परिषद ने अतिरिक्त चीनी या अन्य मीठा पदार्थ या स्वाद वाले सभी उत्पादों पर भी जीएसटी की दर 28 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी कर दी है। हालांकि, फलों के गूदे या फलों के रस आधारित पेय (फलों के कार्बोनेटेड पेय या फलों के रस वाले कार्बोनेटेड पेय को छोड़कर) पर जीएसटी की दर 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दी गई है।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

Read More