पेट्रोल पंप कर्मी से हुई लूट के पांच आरोपित गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

NewsSaga Desk

पश्चिमी सिंहभूम | जिला स्थित चाईबासा में बैंक से पैसा लेकर लौट रहे पेट्रोल पंप कर्मी से हुई दिनदहाड़े पांच लाख रुपये की लूट की गुत्थी को पुलिस ने महज तीन दिन में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया है।

उनके पास से 86 हजार 500 रुपये नकद, एक देशी कट्टा, दो मोटरसाइकिल, दो हेलमेट, दो मोबाइल फोन और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि यह घटना एक सितंबर की सुबह में हुई थी। सदर थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, चाईबासा शाखा के सामने स्थित आईबीपी पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी बैंक से नकदी लेकर लौट रहा था। तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे हथियार दिखाकर रोक लिया और काले रंग के बैग में रखे पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में सदर और मुफ्फसील थाना की संयुक्त टीम को लगाया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए पेशेवर तरीके से अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की।

गिरफ्तार आरोपिताें में लखन जामुदा, साजिश केराई, शिवा सामद उर्फ पोतोह, रितिक मुण्डा और बिरसा मुण्डा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि बिरसा मुण्डा के खिलाफ खरसावां और कुचाई थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि लखन जामुदा वर्ष 2018 में चक्रधरपुर रेल थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस ने कहा कि बरामद राशि अभी आंशिक है और लूट की शेष रकम की बरामदगी के लिए छापामारी अभियान जारी है। साथ ही अन्य संभावित आरोपितों की भी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में सदर और मुफ्फसील थाना के प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।

Read More News

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ी, जमशेदपुर के अस्पताल में भर्ती, कई कार्यक्रम स्थगित

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर...

Read More