“पलामू से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस कर रही पूछताछ”

News Saga Desk

पलामू। दिल्ली स्पेशल पुलिस और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामगंज से 22 वर्षीय गुलशेर आलम उर्फ मुन्ना को हिरासत में लिया है। गुलशेर से पूछताछ की जा रही है और उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, गुलशेर के खिलाफ कुछ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई है। फिलहाल मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों को गोपनीय रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि गुलशेर की भूमिका क्या रही है। बता दें कि थोड़ी देर पहले रांची से भी एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हुआ है।


Read More News

नीट यूजी पुनर्परीक्षा में सॉल्वर गैंग का झारखंड कनेक्शन, पलामू और गिरिडीह की दो अभ्यर्थी पकड़ी गईं

बिहार के लखीसराय में आयोजित नीट यूजी पुनर्परीक्षा में कथित गड़बड़ी और सॉल्वर गैंग से जुड़े मामले...

यूथ हॉकी एशियन चैंपियनशिप की तैयारी के लिए राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के छह खिलाड़ियों का चयन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। हॉकी इंडिया...

देवघर पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की करेंगे समीक्षा

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। संथाल परगना के...

Read More