जमीन विवाद केस में मंत्री इरफान अंसारी और फुरकान अंसारी बरी, कोर्ट से मिली बड़ी राहत

News Saga Desk

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और उनके पिता व पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को जमीन विवाद से जुड़े एक पुराने मामले में गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। दुमका एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में आज हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने साक्ष्य के अभाव में मंत्री सहित सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया। मंत्री इरफान अंसारी और फुरकान अंसारी न्यायाधीश मोहित चौधरी की अदालत में पेश हुए थे। कोर्ट के फैसले के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। मैं अदालत का आभार प्रकट करता हूं। मेरे पिताजी, जिन्होंने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उन्हें भी इस मामले में घसीटा गया, लेकिन आज सच सबके सामने आ गया।”

क्या था मामला?

यह मामला मधुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मकबूल हुसैन द्वारा दर्ज एक जमीन विवाद और मारपीट के आरोपों से जुड़ा है। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि मंत्री इरफान अंसारी द्वारा खरीदे गए मकान में वे किरायेदार के रूप में रह रहे थे। इसी दौरान मकान को लेकर हुए विवाद में, मंत्री, उनके पिता फुरकान अंसारी, मुस्तारी खातून और सत्तार कराम पर गाली-गलौज, मारपीट और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए। इस संबंध में वर्ष 2022 में एक परिवाद पत्र (परिवारवाद) दर्ज कराया गया था, जिसमें न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए परिवारवाद कांड संख्या 110/22 के तहत भादवि की धाराओं 323, 324, 380, 406, 420, 504, 386, 398, 452, 453/34 में मामला दर्ज किया था।
 


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More