सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी, नए शिखर पर सोना और चांदी

News Saga Desk

नई दिल्ली | घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी ने एक बार फिर मजबूती का नया रिकॉर्ड बना दिया है। 24 कैरेट सोना आज पहली बार उछल कर 1.11 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1.02 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करके कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत भी आज 2,100 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ मजबूती के नए शिखर पर पहुंच गई है।

कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,11,280 रुपये से लेकर 1,11,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, 22 कैरेट सोना आज 1,02,000 रुपये से लेकर 1,02,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,11,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,02,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,11,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,02,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,11,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,02,050 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,11,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,02,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,11,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,02,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,11,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,02,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,11,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,02,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,11,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,02,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,11,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,02,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

Read More