पर्यटन को पुनर्जीवित करना घाटी की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है : डॉ. फारूक अब्दुल्ला

News Saga Desk

श्रीनगर | नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि 22 अप्रैल की घटना ने कश्मीर के पर्यटन उद्योग को गहरा झटका दिया है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बहाल करना और पर्यटन को पुनर्जीवित करना घाटी की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

श्रीनगर में शनिवार को संवादाताओं से बातचीत में डॉ. फारूक ने कहा कि कश्मीर की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन आवश्यक है। गरीब और संपन्न दोनों ही इस पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि सर्दियां हमें छह महीनों के लिए बंद कर देती हैं, सारी कमाई गर्मियों के महीनों में होती है और सर्दियों में खर्च हो जाती है। ऐसे में 22 अप्रैल के बाद हमने घाटी के लोगों के बीच डर को दूर करने की पूरी कोशिश की है।

राज्य का दर्जा बहाल करने की लंबे समय से चली आ रही मांग के बारे में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष ने कहा कि हमें उम्मीद है कि ऐसा होगा। सरकार इस पर ध्यान देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर के लोगों की राज्य का दर्जा बहाल करने की आकांक्षाओं को समझेंगे।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More